हेल्थ डेस्क: कई बार देखा होगा या फिर आपके साथ ही हुआ होगा कि अचानक आपकी नाक से खून निकलने लगता है। इसे नकसीर या Nose Bleeding के नाम से जाना जाता है। बचपन में जब हमारी नाक से एक दम से खून निकल आता था तो कहा जाता था कि आपने आयरन वाली चीजें ज्यादा खा ली है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है।
Related Stories
इस कारण निकलता है नाक से खून
खासतौर पर नाक में खून बहना अधिक गर्मी के कारण या फिर नाक के अंदर खून वाहिनियों पर बवाब की वजह से ये फट जाती है। जिसके कारण खून निकलने लगता है। वहीं अगर गर्मी और सर्दियों में हवा में नमी कम होने कारण हमारी नाक फट जाती है। जो कि एपिसटैक्सिस कहलाता है।
इस समस्या में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इससे आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है।

प्याज का रस
जी हां इससे आप आसानी से नाक से बहने वाले खून से निजात पा सकते है। इसके लिए प्याज के रस की 1-2 बूंदे नाक में डाल लें या फिर प्याज सूंघने से भी नाक के खून बंद हो जाता है।

सरसों का तेल
सरसों का तेल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्किन बालों को हेल्दी रखने के अलावा आपके नाक से आ रहे खून को भी बंद कर सकता है। अगर आपकी नाक से लगातार खून बह रहा है और वो रुक नहीं रहा है तो कुछ बूंदे गुनगुने सरसों के तेल की नाक में डाल लें और लेटे रहें। कुछ ही देर में आपको आराम मिल जाएगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में