1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात को सोने से पहले करे ये काम, मिलेगा खर्राटों से छुटकारा

रात को सोने से पहले करे ये काम, मिलेगा खर्राटों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2016 08:36 am IST,  Updated : Jun 09, 2016 11:18 am IST

खर्राटा तब आता है जब नर्म तालू हवा के गुजरने के साथ-साथ बजने लगती है। खर्राटा कई मौकों पर आपको पूरी तरह से नाउम्मीद भी कर सकता है। खर्राटे के कारण कई बार पार्टनर से ब्रेकअप तक हो जाता है। जानिए इससे बचने के उपाय।

snoring  cause
snoring cause

खर्राटे लेते समय जो आवाज आती है,  वह तालू के टिश्यू और गले के पिछले भाग में लटके टिश्यू में कंपन के कारण आती है। सर्दी या एलर्जी के कारण आने वाले खर्राटे अस्थायी होते हैं। इसी तरह गर्भावस्था के दौरान भी गले में फैटी टिश्यू जमा होने के कारण कुछ महिलाएं खर्राटे लेती हैं।

अगर आप भी या आपके परिवार में कोई इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है। जिनकी सहायता से आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते है।

  • रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच शदह का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • रोजाना सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको खर्राटें नहीं आएगे। क्योंकि इसे पीने से सांस की नली खुल जाती है।
  • सोने से पहले गर्म पानी में बाम डालकर भाप लें। इससे आपको खर्राटे नहीं आएगे।
  • खर्राटों से बचना चाहते है तो हमेशा बाई करवट की ओर सोएं।
  • खर्राटे आने की एक सबसे बड़ी बजह होती है। मोटापा। अगर आपका वजन कम होगा तो आपको खर्राटें नहीं आएगे। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल में रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल