1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात को सोने से पहले करे ये काम, मिलेगा खर्राटों से छुटकारा

रात को सोने से पहले करे ये काम, मिलेगा खर्राटों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2016 08:36 am IST,  Updated : Jun 09, 2016 11:18 am IST

खर्राटा तब आता है जब नर्म तालू हवा के गुजरने के साथ-साथ बजने लगती है। खर्राटा कई मौकों पर आपको पूरी तरह से नाउम्मीद भी कर सकता है। खर्राटे के कारण कई बार पार्टनर से ब्रेकअप तक हो जाता है। जानिए इससे बचने के उपाय।

snoring - India TV Hindi
snoring

हेल्थ डेस्क: हम फिट रहने के लिए क्या नहीं करते हैं। लेकिन हमारी लाइफस्टाइल के कारण हमें पूरी तरीके से फिट नहीं रह पाते है। इन्हीं समस्या में एक समस्या है खर्राटों की। जिसमें हम तो आराम से सोते है लेकिन साथ वाले की नींद हराम कर देते है। साथ ही यह एक गलत आदत भी है। 

ये भी पढ़े-

ऐसे लाखों लोग हैं, जिनके लिए खर्राटा मजाक या हंसी की बात नहीं है। खर्राटा एक सामान्य समस्या है जो पुरुष और महिला दोनों में पाई जाती है। इससे हमें कई मौकों पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

खर्राटे कई कारणों से आते हैं। ऐसा नाक या गले में रुकावट की वजह से, गले के फूलने से, मोटापे या गलत ढंग से सोने से होता है। खर्राटा तब आता है जब नर्म तालू हवा के गुजरने के साथ-साथ बजने लगती है। खर्राटा कई मौकों पर आपको पूरी तरह से नाउम्मीद भी कर सकता है। खर्राटे के कारण कई बार पार्टनर से ब्रेकअप तक हो जाता है। कुछ मामलों में आप आपनी लाइफस्टाइल और भोजन में हल्का बदलाव लाकर खर्राटे को रोक सकते हैं।

खर्राटे आने का कारण

कई बार सांस वाली नली के पास अतिरिक्त टिश्यू जमा हो जाते हैं या सासंस की नली से जुड़ी मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं,  जिससे हवा के प्रवाह में रुकावट आती है। इससे सांस सामान्य रूप से नहीं आता और खर्राटे की समस्या शुरू हो जाती है। बंद मुंह से खर्राटे लेना जीभ की संरचना में समस्या का संकेत है,  वहीं खुले मुंह से खर्राटे लेने का संबंध गले के टिश्यू से हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल