1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा आए पसीना तो वजन घटता नहीं है बल्कि यह है सच

एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा आए पसीना तो वजन घटता नहीं है बल्कि यह है सच

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2018 10:07 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 10:07 pm IST

आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि व्यायाम करते वक्त पसीना आता है तो वजन कम हो रहा है।जबकि ऐसा नहीं है।दरअसल, व्यायाम करते समय शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर में मौजूद गर्मी पसीने के माध्यम से बाहर निकलने लगती है। इससे हल्कापन महसूस होता है।

health and fitness- India TV Hindi
health and fitness

हेल्थ डेस्क: आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि व्यायाम करते वक्त पसीना आता है तो वजन कम हो रहा है।जबकि ऐसा नहीं है।दरअसल, व्यायाम करते समय शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर में मौजूद गर्मी पसीने के माध्यम से बाहर निकलने लगती है। इससे हल्कापन महसूस होता है।

इस दौरान जब वजन नापा जाता है तो उसमें भी कुछ कमी दिखाई देती है, लेकिन ये अस्थाई होती है। शरीर के सामान्य अवस्था में लौटते ही मशीन दोबारा वहीं पुराना वजन बताने लगती है। व्यायाम के दौरान पसीना आने का मतलब है शरीर से लवण और इलेक्ट्रोलाइट्स का कम होना। इससे व्यायाम प्रदर्शन में भी अंतर आता है। लेकिन पसीना आने का मतलब वजन घटना कभी नहीं होता। यह केवल एक भ्रांति है। 

वजन कम करने के लिए अक्सर लोग करते हैं ये काम:-

इसमें दोनों हाथ बर्ड फ्लाई स्टाइल में ऊपर ले जाकर और पैर बाहर निकालकर जंप करना होता है। इस पेट की चर्बी कम होती है। 

साइकिलिंग: यह आउटडोर एक्सरसाइज है। साइकिलिंग करने से पेट की चर्बी कम होती है और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 

स्क्वॉट्स: दीवार से पीठ सटाकर खड़े हो जाएं सीधी रखते हुए बैठें। दीवार से सटे हुए ही खड़े हो जाएं। इससे मोटापा धीरे-धीरे कम होता है। 

डांसिंग: बेली डांस, भंगड़ा या बॉलीवुड डांस में अपनी पसंद का कोई भी डांस चुनें, क्योंकि डांसिंग फिटनेस के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। यह शरीर को लचीजा बनाती है और पेट के फैट को कम करती है। 

सीढ़ी चढ़ना-उतरना: यह आपके हृदय को मजबूत करती है और शरीर के निचले हिस्से को टोन करती है। इसमें आपको 15 से 20 मिनट तक सीढिय़ों पर चढ़ना-उतरना है। 

ब्रिज या हिप ब्रिज: पीठ के बल लेट जाएं और हाथ बगल में फैला लें। अब घुटनों को मोड़कर, उन्हें बाहर की तरफ फैला लें। पेट वाले हिस्से से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। यह मुद्रा आपके हिप्स, जांघ, और पेट के फैट को कम करेगी। 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल