1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. महिला की ओवरी से 33.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर की सफल सर्जरी, क्‍या बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड?

महिला की ओवरी से 33.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर की सफल सर्जरी, क्‍या बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 03:46 pm IST

मेडिकल जगत से न जाने कितने अनोखे केस सामने आते है। जिसमें कई बड़ी से बड़ी सर्जरी की गई है। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु का सामने आया है। जिसमें एक महिला के पेट से 33.5 किलो का ट्यूमर निकाला।

Women- India TV Hindi
Women

हेल्थ डेस्क: मेडिकल जगत से न जाने कितने अनोखे केस सामने आते है। जिसमें कई बड़ी से बड़ी सर्जरी की गई है। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु का सामने आया है। जिसमें एक महिला के पेट से 33.5 किलो का ट्यूमर निकाला।

तमिलनाडु के कोयंबटूर का यह मामला है। यह ट्यूमर महिला के अंडाशय में था। इतने बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक सर्जरी कर निकालने के बाद अब सभी की नजरें वर्ल्‍ड रिकॉर्ड पर टिकी हैं। डॉक्‍टरों का कहना है कि यह नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड हो सकता है, क्‍योंकि इससे पहले देश में सर्वाधिक 20 किलोग्राम वजनी ट्यूमर दिल्‍ली के एम्स और पुडुचेरी में निकाला गया था। (विश्व आर्थराइटिस दिवस: इन लोगों को गठिया का सबसे ज्यादा खतरा, जानें क्या है गठिया और इसका इलाज )

डॉक्टरों ने जिस महिला के पेट से इसे निकाला वह ऊटी की बताई जा रही है। जो कि एक खेतिहार मजदूर है। इस सर्जरी में महिला को किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई है। महिला ने बताया कि उसके पेट का आकार लगातार बढ़ रहा था, जो कि आगे चलकर दर्द होने लगा। जिसके बाद वह पास के हॉस्पिटल गई। सर्जनों ने जांच में पाया कि उसे ओवरी में ट्यूमर है। जिसमें महिला की बचने की संभावना न के बराबर है। जिसके कारण डॉक्टरों ने सर्जरी करने से मना किया था। (बेहत खतरनाक है दिमाग की ये बीमारी, जानें 'ब्रेन फॉग' के बारें में सबकुछ)

इसी बीच, उसे कोयंबटूर में एक अस्‍पताल के बारे में पता चला, जहां डॉक्‍टर सेंथिल कुमार, डॉक्‍टर पीयूष, डॉक्‍टर अनिता और डॉक्‍टर सतीश ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर मरीज वसंथा की ओवरी से इस 33.5 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को निकाल दिया। डॉक्‍टरों को इस जटिल सर्जरी को अंजाम देने में 3 घंटे का वक्‍त लगा। इस दौरान ब्लड क्‍लॉटिंग रोकने और अन्‍य जटिलताओं पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश की गई।

सर्जरी के बाद एक डॉक्टर ने बताया कि जब मरीज उनके पास पहुंची थी। जब उनका वजन 75 किलो था, जिनमें से 33.5 किलो वजन तो उस ट्यूमर का था। इस सर्जरी के बाद महिला का वजन 41 किलो के आसपास हो गया है। इस सर्जरी के 3 दिन बाद ही महिला को घर भेज दिया गया था।

डॉक्‍टर ने दावा किया कि यह दुनियाभर में ओवरियन कैंसर का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। उन्‍होंने इसे वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भेजे जाने की बात भी कही। साथ ही जोर देकर कहा कि महिला का स्‍वास्‍थ्य फिलहाल ठीक है और उसे अभी चिकित्‍सा जांच के दायरे में रखा गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल