1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Population Day 2018: क्या आप जानते हैं विश्व की जनसंख्या से जुड़े ये रोचक तथ्य?

World Population Day 2018: क्या आप जानते हैं विश्व की जनसंख्या से जुड़े ये रोचक तथ्य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2018 11:43 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 11:43 am IST

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस अवसर में संयुक्त राष्ट्र संघ कई कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसका मुख्य काम है जनसंख्या के प्रति जागरुक होना। जानिए इसके बारें में और रोचक तथ्य।

World Population Day 2018- India TV Hindi
World Population Day 2018 Image Source : TWITTER

World Population Day 2018: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस अवसर में संयुक्त राष्ट्र संघ कई कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसका मुख्य काम है जनसंख्या के प्रति जागरुक होना। इस बार की थीम है- Family Planning is a Human Right'। यानी कि परिवार नियोजन मानव का आधिकार है।

जानिए क्यों मनाते है विश्व जनसंख्या दिवस

इस दिन को मनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है लोगों को बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक किया जा सके। यही वजह है कि इस दिन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।  जननीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन की ओर विश्व जनसंख्या दिवस का अभियान पूरे विश्व के लोगों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाता है। (World Population Day 2018: विश्व जनसंख्या दिवस में इस बार थीम है फैमिली प्लानिंग )

विश्व जनसंख्या दिवस के रोचक तथ्य

  • वर्ल्डमीटर्स के अनुसार विश्व की जनसंख्या 7.6 बिलियन यानी कि 760 करोड़ है। जहां चीन(141 करोड़) की जनसंख्या के मामले में पहले स्थान में है। वहीं भारत (135 करोड़) की जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान में है। (भूलकर भी कैंसर के इन संकेतों को न करें इग्नोर, जानिए स्टेज और ट्रीटमेंट )
  • क्या आप जानते है कि हर सेकंड में 4 बच्चे जन्म लेते हैं और उनसे में 2 मर जाते है। यानी कि 2 जिंदा रहते है और 2 की मौत हो जाती है।
  • आप जानते है कि नाइजीरिया की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। वैसे तो जनसंख्या के हिसाब से यह 7वें स्थान में है लेकिन 2050 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर ये तीसरे नंबर का काबिज हो जाएगा।
  • साल 2017 से 2050 तक जनसंख्या के मामले में ये 9 देशों का सबसे ज्यादा योगदान होगा। यानी कि विश्व की आधी आबादी इन देशों की होगी। जिसमें भारत भी शामिल है। इन देशों के नाम है क्रमश: भारत, नाइजीरिया, कांगो का लोकतांत्रिक गणराज्य, पाकिस्तान, इथियोपिया, संयुक्त राज्य अमेरिका तंजानिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, युगांडा और इंडोनेशिया।
  • यह सुनने में थोड़ा अजीब लगे कि दुनिया में युवाओं से ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है। जो कि साल 2050 तक और बढ़ेगी। यानी की युवाओं से ज्यादा आपको बुजुर्ग देखने को मिलेंगे।
  • 2010 और 2015 के बीच, दुनिया की 46 फीसदी आबादी 83 देशों में रही है, जहां प्रजनन स्तर 2.1 की सीमा से नीचे था। (भूलकर भी ये लोग न करें कटहल का सेवन, हो सकता है खतरनाक)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल