1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Flash Back 2017: बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने इस साल बदला अपना लुक, कहा मोटापे को अलविदा

Flash Back 2017: बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने इस साल बदला अपना लुक, कहा मोटापे को अलविदा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Dec 27, 2017 11:17 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 11:17 pm IST

हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारें में बता रहे है। जो कि उम्र के एक ऐसे मोड़ में है। जहां लगता है कि बस अब उम्र हो गई, लेकिन इन लोगों को ने खुद को ऐसे फिट किया। जानिए इस साल किन अभिनेताओं ने मोटापा कम कर किया खुद को फिट किया।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

हेल्थ डेस्क: साल 2018 आने ही वाला है। जिसका स्वागत हम बड़ी ही धूम-धाम से करना चाहते है। साल  2017 में कई अभिनेताओं ने अपना पूरा लुक ही बदल लिया। जिन्हें एक बार में पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। इन सभी ने कहीं अपनी फिल्म के लिए पसीना बहाया, तो किसी यूं ही अपना वजन कम किया। अपने मोटापे को अलविदा कहा।

कहा जाता है कि हर एक चीज करने की एक उम्र होती है, लेकिन इन एक्टर्स ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अगर आपके अंदर कुछ करने का जुनून है, तो आपको कोई नहीं हरा सकता है। हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारें में बता रहे है। जो कि उम्र के एक ऐसे मोड़ में है। जहां लगता है कि बस अब उम्र हो गई, लेकिन इन लोगों को ने खुद को ऐसे फिट किया कि जवान लोगों भी सोचने में मजबूर हो गए। जानिए इस साल किन अभिनेताओं ने मोटापा कम कर किया खुद को फिट।

ganesh
ganesh

गणेश आचार्य

पूरे बॉलीवुड को अपने स्टेप से अंगुलियों में नचाने वाले कोरियाग्राफर गणेश आचार्य ने कुछ ऐसा कर दिया है कि आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे। अपने डांस के जादू और मोटापे से जाने-जाने वाले गणेश अब बिल्कुल फिट हो गए है। जिन्हें देख आप दांतो तले अंगुलियां दबा लेगे। जी हां आचार्य गणेश ने 20-30 किलो अपना वजन कम नहीं किया है बल्कि पूरा 85 किलो अपना वजन कम कर लिया है वो भी सिर्प एक साल में कडी मेहनत से।

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के गाने 'हवन करेंगे' की कोरियॉग्रफी के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके गणेश आचार्य को भारी वजन भी कभी डांस करने से नहीं रोक पाया। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे काफी दुबले नजर आ रहे हैं। उन्होंने वजन घटाने को लेकर कहा, 'करना ही था...एक सोच थी कि मुझे यह करना ही है। लोगों ने हमेशा से गणेश आचार्य को मोटा ही देखा है, इसलिए मैं अपनी इमेज चेंज करना चाहता था।'

अगली स्लाइड में पढ़े और अभिनेता के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल