1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बचना चाहते है धूल भरे प्रदूषण से, तो रोजाना करें ये 5 योगासन

बचना चाहते है धूल भरे प्रदूषण से, तो रोजाना करें ये 5 योगासन

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 15, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 03:10 pm IST

हम घर से बाहर वायु की गुणवत्ता की निगरानी नहीं कर सकते, लेकिन घर के भीतर होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रख सकते हैं। जानिए कौन से योगासन कर आप आसानी से खुद को रख सकते है सुरक्षित।

बाह्य प्राणायाम
बाह्य प्राणायाम

बाह्य प्राणायाम
इस योगासन को करने से आपको ताजी सांस मिलेगी। इसके साथ ही आपका फेफड़ा से गंदी हवा बाहर निकल जाएंगी। साथ ही वह हेल्दी रहेगा। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले सामान्य स्थिति में बैठकर गहरी सांस लें। अब पूरी सांस को तीन बार रोकते हुए बाहर छोड़ें। शरीर से हवा पुश करने के लिए अपने पेट और डायाफ्राम का इस्तेमाल करें। लेकिन, ध्यान रखें श्वांस छोड़ना आपके लिए किसी भी स्थिति में असहज न रहे। अपनी ठोडी को अपने सीने से स्पर्श करें और अपने पेट को पूरी तरह से अंदर और थोड़ा ऊपर की ओर खींच लें।अपनी क्षमता के हिसाब से इस स्थिति में बैठे रहें। फिर अपनी ठोडी धीरे से ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे में सांस लें।  फेफड़ों को पूरी तरह से हवा से भर लें। तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और योगासनों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल