1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चॉकलेट के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

चॉकलेट के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2017 12:04 pm IST,  Updated : Jul 02, 2017 01:12 pm IST

हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि रोजाना चॉकलेट खाने से ब्रैन को काफी फायदा मिलता है और बुजुर्गों की याददाश्त में भी सुधार होता है।

chocolate- India TV Hindi
chocolate

नई दिल्ली: अगर आप चॉकलेट खाने के शोकीन हैं और आपको चॉकलेट पसंद हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि रोजाना चॉकलेट खाने से ब्रैन को काफी फायदा मिलता है और बुजुर्गों की याददाश्त में भी सुधार होता है। ये रिसर्च इटली के 'एलक्यूविला' यूनिवर्सिटी ने की है जिसके शोधकर्ताओं का मानना है कि चॉकलेट के फायदे का कारण इसमें मौजूद 'कोको बीन' है जो इसका मुख्य घटक है। कोको में 'फ्लावानोल' नाम का प्राकृतिक रसायन पाया जाता है जो ब्रेन के लिए काफी लाभदायक होता है।(अगर करना चाहते हैं वजन कम, तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें)

चॉकलेट लगभग हर उम्र के व्यक्ति को अच्छी लगती है चाहे वह बच्चे हों, यंगस्टरस हों या फिर बुजुर्ग। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि चॉकलेट खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। लेकिन हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक, रोजाना चॉकलेट खाने से आपकी सेहत अच्छी हो सकती है, तो इसलिए हम आपको बताएंगे चॉकलेट से होने वाले कुछ और फायदों के बारे में। लेकिन आपको बता दें कि चॉकलेट का ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपके लिए कई बीमारियों को बढ़ा सकता है, इसलिए चॉकलेट का सेवन शुरू करने से पहले आप अपनी मौजूदा हेल्थ का ध्यान जरूर रखें।

फायदे जानने के लिए देखें अगली स्लाइड-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल