1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जुलाई 2018: रविवार का दिन यायीजयद योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 8 जुलाई 2018: रविवार का दिन यायीजयद योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 09:15 am IST

रविवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग बन रहा है। जो कि रात 11:31 से अगली सुबह 06:51 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। बिजनेस, नौकरी के साथ-साथ धनलाभ भी मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

08 july 2018 rashifal daily horoscope 8th day of july month
08 july 2018 rashifal daily horoscope 8th day of july month

मिथुन राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज किसी बात पर दोस्त के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। आज दुपहिया वाहन के प्रयोग से बचें, अकारण वाहन का प्रयोग ना करें। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। पुराने रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे, साथ ही नये काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आज अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव लाने से आपको फायदा होगा। इस राशि के साइंस के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी बड़े वैज्ञानिक से मिलने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। गौरी-गणेश की पूजा करें, सभी दुःख दूर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल