1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 मई राशिफल: माह का पहला बुधवार, इन राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां ही खुशियां

1 मई राशिफल: माह का पहला बुधवार, इन राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां ही खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 05:08 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जबकि उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक शनि ग्रह के आधिपत्य वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

1 may horoscope
1 may horoscope

मिथुन राशि
आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा । सोसाइटी में सबके सामने अपनी बात रखने का आपको पूरा मौका मिलेगा । धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे । आज नयी जमीन खरीदने का योग बन रहा है । इस राशि के मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है । सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे । आपकी माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा । माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी ।

कर्क राशि
आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्ग की राय लेनी चाहिए । इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे । आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है । अपने रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा । किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा । पौष्टिक खाने का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से आपको बचना चाहिए । दुर्गा जी को इत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल