1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 मई राशिफल: माह का पहला बुधवार, इन राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां ही खुशियां

1 मई राशिफल: माह का पहला बुधवार, इन राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां ही खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 05:08 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जबकि उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक शनि ग्रह के आधिपत्य वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

1 may horoscope
1 may horoscope

सिंह राशि
आज आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा । घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है । ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे । आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा । शाम को इवनिंग वॉक करने से आप खुद को स्वस्थ और ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे । इस राशि के फिजिक्स स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है । कुल मिलाकर आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा । जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

कन्या राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे । इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे । जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है । विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे । परिवार वालों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे, जिससे घर का माहौल आनन्दमय हो जाएगा । स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा । आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी । लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है । गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल