1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 फरवरी: इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, लेकिन करने होंगे ये उपाय

राशिफल 10 फरवरी: इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, लेकिन करने होंगे ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 01:15 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज शाम 07 बजकर 37 मिनट तक रेवती नक्षत्र और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण- आज वसंत पंचमी का त्योहार है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

सिंह राशि - जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद हो सकता है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के जो लोग समाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, कार्यक्षेत्र में सब अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि - आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े हैं, उनका काम अच्छे से पूरा होगा। आपको अपने काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा हो सकता है। आज घर पर  किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ करीबी लोग घर पर आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मन्दिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल