1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 फरवरी: इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, लेकिन करने होंगे ये उपाय

राशिफल 10 फरवरी: इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, लेकिन करने होंगे ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 01:15 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज शाम 07 बजकर 37 मिनट तक रेवती नक्षत्र और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण- आज वसंत पंचमी का त्योहार है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

तुला राशि - आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है । आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको बदलते मौसम में अपना ध्यान रखने की जरुरतहै। किसी बिगड़े हुए काम में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगों को दाम्पत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा । युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। राम नाम का 108 बार जप करें, उतार-चढ़ाव की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 

वृश्चिक राशि - आज आपका मन आनंदित रहेगा । इस राशि के जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उनके लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ देने वाला है। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं । आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। इस राशि के जो छात्र नए कॉर्स में एडमिशन लेना  चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, व्यापार में लाभ होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल