1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मई राशिफल: शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

10 मई राशिफल: शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 09, 2019 02:23 pm IST,  Updated : May 09, 2019 02:23 pm IST

आज शाम 07 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे। जानें आचार्य इदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 may 2019
Horoscope 10 may 2019

कुंभ राशि
आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके काम की गति तेज होगी। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में मिश्री दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि

आज आपकी धन संबंधी परेशानियों का हल जल्द ही निकल आयेगा। आपका कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कुल मिलाकर आपका दिन शानदार रहने वाला है। ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल