1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इन राशियों की जिंदगी में आने वाली हैं खुशियां, वहीं इन राशियों के लिए काम में जल्दबाजी खड़ी कर सकती है मुसीबत

Weekly Horoscope: इन राशियों की जिंदगी में आने वाली हैं खुशियां, वहीं इन राशियों के लिए काम में जल्दबाजी खड़ी कर सकती है मुसीबत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2018 12:00 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 12:00 pm IST

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस भी माना जाता है। सोमवार होने के साथ-साथ आज 2 शुभ योग बन रहे है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस भी माना जाता है। सोमवार होने के साथ-साथ आज 2 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। यायीजयद योग शाम 05:03 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा।इस शुभ योग में आप कोई भी काम कर सकते है।

मेष: इस सप्ताह की शुरुआत आपको निजी और प्रफेशनल जीवन के कामों मे सफलता का एहसास दिलाएगी। सप्ताह के पहले दिन आप निजी जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे। नए मित्र बनेंगे और पुराने मित्रों के साथ घनिष्टता और बढ़ जाएगी। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी की भावनाओं को आहत न करें। अप्रत्याशित घटनाए घटेंगी। अति आत्मविश्वास जहर बन सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में जोश व उत्साह रहेगा।

वृषभ: सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। मध्य में कमीशन, दलाली अथवा कंसल्टिंग के काम से आर्थिक लाभ के योग हैं। आपके द्वारा किए हुए निवेश का अच्छा फल मिलेगा। आमदनी बढ़ाने और पूर्व के निवेशों से अधिक लाभ प्राप्ति की कोशिश करेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सप्ता के मध्यय में घर में क्लेशपूर्ण वातावरण रह सकत है। 

मिथुन: सप्ताह की शुरुआत में आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य का खयाल रखना जरुरी रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। योजनाबद्ध तरीके से कामों को पूर्ण करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना रहेगी। कार्य के दौरान आराम का भी समय मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सप्ताह के मध्य में व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे व्यक्ति निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल