1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 23 अप्रैल 2018: सोमवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 23 अप्रैल 2018: सोमवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 01:03 pm IST

राशिफल 23 अप्रैल 2018: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के अलावा अचानक धनलाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 23 april monday 2018 - India TV Hindi
horoscope 23 april monday 2018

धर्म डेस्क: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस भी माना जाता है। सोमवार होने के साथ-साथ आज 2 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। यायीजयद योग शाम 05:03 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:32 पर शुरू हुआ था और शाम 05:03 तक रहेगा। इस शुभ योग में आप कोई भी काम कर सकते है।

सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के अलावा अचानक धनलाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज किसी कॉलेज से लेक्चरार के लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा । इस राशि के मेडिकल ऑफिसर के प्रमोशन  चांस है। आज आपको किसी ऑफिसियल टूर पर विदेश जाना पड़ सकता है । लवमेट के लिए दिन बढ़िया है । आज शॉपिंग पर जा सकते हैं । जिससे नजदीकियां और बढेंगी ।  शिवलिंग का जलाभिषेक करें, आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। जिससे आपको धनलाभ होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े है आज वो किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श ले सकते है। करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज दही खाकर निकले, सारे कामों सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल