1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर पर लगाएं इस पक्षी की तस्वीर, फिर देखें चमत्कार

घर पर लगाएं इस पक्षी की तस्वीर, फिर देखें चमत्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 03:28 pm IST

अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक उर्जा से छुटकारा मिलता है। इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं। पक्षियों की तस्वीर लगाने के लिये उस जगह का चुनाव करना सबसे बेहतर होता है, जो आपकी नजरों में बार-बार पड़ती हो।

vastu tips- India TV Hindi
फिनिक्स पक्षी

धर्म डेस्क: पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्टस लेकर आती हैं। कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती, तो ऐसे लोगों को अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु की दृष्टि में पक्षियों को शुभ माना जाता है। जहां पक्षी होते हैं, वहां का वातावरण अपने आप ही आनंदित हो जाता है।

वैसे तो आप असली के पक्षी भी अपने घर में रख सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक उर्जा से छुटकारा मिलता है। इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं। पक्षियों की तस्वीर लगाने के लिये उस जगह का चुनाव करना सबसे बेहतर होता है, जो आपकी नजरों में बार-बार पड़ती हो।

वैसे तो आप घर में किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन अगर फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है। फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली उर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है।

इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सकारात्मक उर्जा प्रदान करती है जिससे उस व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग, एक नई आशा आ जाती है। लेकिन यहां एक बात आपको जरूर बता दूं कि वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है, बल्कि यह एक कल्पानाकृति है, जिसे सफलता का रूप माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल