1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 मार्च: रोहिणी नक्षत्र के साथ बन रहा है सारे काम बनाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

राशिफल 13 मार्च: रोहिणी नक्षत्र के साथ बन रहा है सारे काम बनाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 06:03 pm IST

राशिफल, 13 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज रोहिणी नक्षत्र है। रोहिणी नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सब काम बनाने लवाला योग सवार्थसिद्ध योग पूरे दिन और रात रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

13 march 2019 rashifal
13 march 2019 rashifal

मिथुन राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए  आप सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।  

कर्क राशि
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल