1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 मार्च: रोहिणी नक्षत्र के साथ बन रहा है सारे काम बनाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

राशिफल 13 मार्च: रोहिणी नक्षत्र के साथ बन रहा है सारे काम बनाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 06:03 pm IST

राशिफल, 13 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज रोहिणी नक्षत्र है। रोहिणी नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सब काम बनाने लवाला योग सवार्थसिद्ध योग पूरे दिन और रात रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

13 march 2019 rashifal
13 march 2019 rashifal

सिंह राशि
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिल सकती है। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। मन्दिर में तिल दान करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

कन्या राशि
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। मंदिर में नारियल दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल