1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:49 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज अपने व्यवहार में बदलाव लाने का दिन है | छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा।बिजनेस में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं, आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है... आज परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।  इस राशि के अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप जहां भी जाएंगे, वहां आप अपनी वाणी से प्रभाव छोड़ कर आएंगे । सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी ।

वृष राशि - आज का पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा ।  आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखना एवॉएड करें। आज छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, इस मेहनत करने के बाद आप निश्चित ही सफल होंगे।आज आप किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा | गाय को हरा चारा खिलाएं, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल