1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:49 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन नई योजनाएं बनाने में बीतेगा । आप आज पॉजिटिविटी से भरे रहेंगे । काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आज घर पर कोई करीबी दोस्त आ सकता है, घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। कॉम्पटीटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें, मनचाही सफलता मिलेगी।

कर्क राशि - आज आपका दिन खास रहेगा । आपके जीवन में मधुर प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी। आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी| इस राशि के कॉमर्स के छात्रों को  टीचर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग एनजीओ की सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड भी मिल सकता है। लंबे समय से रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा| ठाकुर जी को तुलसी अर्पित करें, मनोकामना पूरी होंगी ।(Solar Eclipse 2018: इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, घर में रहकर करें ये काम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल