1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:49 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे ... मित्र के सहयोग से आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। आपको सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें,

अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि - आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है । आज बड़ों से बात करते समय वाणी पर संयम रखें,  दिल को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात ना करें। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज बेहतर अवसर मिलेंगे| आज आप आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन शुभ है, नया बिजनेस शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा । मां जगदम्बा को चुनरी चढ़ाएं, सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।(ये हैं पुरी के जगन्नाथ मंदिर के चमत्कार, जिन्हें जानकर आप रह जाएगे हैरान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल