1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:49 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे । आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी । आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब भी रहेंगे । भाइयों के साथ आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे । समाज में आपके कामों की प्रशंसा होगी  । किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी.. जिसके बीते वक्त की खुशनुमा यादें ताजा हो जाएंगी । पीपल के पेड़ पर तेल का दीपक जलाएं , आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।

वृश्चिक राशि - आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत आसानी से हासिल कर लेंगे। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें । शाम के समय आप सारी थकान को दूर करने की प्लानिंग बनाएंगे । आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं । जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, सारे काम बनेंगे।(Solar Eclipse 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल