1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:49 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ राशि - आज आपका पूरा दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा| आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी  आज पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी । शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे । जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनको आज कोई बड़ा काम मिल सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे।  विदेश यात्रा की योजना बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है ।  माँ दुर्गा को लाल सिंदूर चढ़ाएं, बिगड़े काम बनेंगे ।

मीन राशि - आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा । आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरुर होंगे । परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा । मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए आपको ऑफर आ सकता है । इस राशि के छात्रों का दिन आज मौज-मस्ती में बीतेगा| संघर्ष करने वाले लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा । बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे । शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल