1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जनवरी 2019 राशिफल: जानें मकर संक्रांति में किसके किस्मत के सितारे होंगे बुलंद, पढ़ें पूरा राशिफल

15 जनवरी 2019 राशिफल: जानें मकर संक्रांति में किसके किस्मत के सितारे होंगे बुलंद, पढ़ें पूरा राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 07:17 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रवि योग, साध्य योग और सर्वार्थ सिद्ध योग है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 15 january 2019
Horoscope 15 january 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। काम समय से पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा हो सकता है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल