1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ, जानिए इन राशियों का हाल

16 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:29 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज के दिन दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का दूसरा संयम है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।                                  

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में बहुत अच्छा माहौल रहेगा।  नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप करियर में बदलाव लाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। अपने पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे। 

मकर राशि - आज आपको सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच से स्वयं को थोड़ा उदास महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र की शीशी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल