1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ, जानिए इन राशियों का हाल

16 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:29 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज के दिन दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का दूसरा संयम है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।                                  

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। मन्दिर में तिल से बनी कोई चीज़ दान करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। 

कन्या राशि - आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। किसी मंदिर में फूल वाला पौधा लगाएं और उसके पास कुछ देर बैठकर समय बिताएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल