1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ, जानिए इन राशियों का हाल

16 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:29 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज के दिन दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का दूसरा संयम है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।                                  

मिथुन राशि - आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े़ हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति ज़रूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

कर्क राशि - आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर असर पड़ सकता है। किसी ब्राह्मण के घर मीठी रोटी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल