1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 मई राशिफल: मेष, वृषभ से लेकर इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर, वृश्चिक-कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

16 मई राशिफल: मेष, वृषभ से लेकर इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर, वृश्चिक-कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2019 06:21 pm IST,  Updated : May 15, 2019 06:23 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन।

Horoscope 16 may 2019- India TV Hindi
Horoscope 16 may 2019

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र है। आज के दिन परशुराम द्वादशी और रुक्मिणी द्वादशी भी है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार द्वादशी तिथि आज सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर ही समाप्त हो जायेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को भगवान शंकर के निमित्त प्रदोष व्रत किया जाता है। जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका गुरुवार।

मेष राशि

आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे | सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा | प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी | कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है | विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है | ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी | धन लाभ के योग बन रहे हैं | आज आपकी कार्यक्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलायेगी | आप सेहतमंद बने रहेंगे | आपकी सभी योजनाएँ सफल होंगी | अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

ये भी पढ़ें- भाग्यशाली होती है ऐसे चिन्ह वाली लड़कियां, तुरंत हो जाए शादी के लिए राजी

वृष राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे | आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी | मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे | इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने वाली है | करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा | सफलता आपके कदम चूमेगी | ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे | आपके मन की इच्छा पूरी होगी | घर में सुख-शांति बनी रहेगी | ब्राह्मण को कुछ दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

ये भी पढ़ें- बद्रीनाथ के कपाट खुले, जानें आखिर क्यों भगवान शिव के निवास स्थान पर श्री विष्णु ने किया था कब्जा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल