1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जुलाई राशिफल: सावन के साथ लग रहा है शुभ योग, इन राशियों के सितारे होगे बुलंदी में

17 जुलाई राशिफल: सावन के साथ लग रहा है शुभ योग, इन राशियों के सितारे होगे बुलंदी में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 06:11 pm IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही सावन की शुरुआत हो रही है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 july 2019
Horoscope 17 july 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको सोच-समझकर ही अपनी बात को किसी के सामने रखना चाहिए। सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको मुनाफा हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राओं से आपको लाभ होगा। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा। बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भाई-बहनों से आपको अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। कुछ अलग और नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल