1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 अगस्त 2018 राशिफल: सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

17 अगस्त 2018 राशिफल: सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 02:39 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

17th august 2018 friday - India TV Hindi
17th august 2018 friday

धर्म डेस्क: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 17 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। वहीं सूर्य सुबह 06:510 पर सूर्यदेव मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगे और 30 अगस्त को पूरा दिन पार करके देर रात 02:53 तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। शुक्रवार होने के साथ यायीजयद योग आज ये योग रात 01:01 से कल पूरे दिन तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि  

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। लवमेट के साथ भी अच्छे संबंध बनेंगे। परिवार में तालमेल बनाकर रखने से सब अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको साथियों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे। (17 अगस्त को सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना )

वृष राशि  
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी, आपके लिए ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मां लक्ष्मी के मंदिर में फूल चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल