1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 05:26 pm IST

17 अगस्त को सुबह सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 17 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर।

Sun transit cancer on 17 august 2018 friday- India TV Hindi
Sun transit cancer on 17 august 2018 friday

धर्म डेस्क:  17 अगस्त को सुबह 06:51 पर ही सूर्यदेव ने अपने राशि गोचर में भी बदलाव किया है। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 17 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे।  जिस दिन भी सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। अतः आज सूर्य की सिंह संक्रांति है। संक्रांति के दिन पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। इस दौरान दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य की इस सिंह संक्रांति का विशेष पुण्यकाल दोपहर 01:15 तक रहेगा। अतः आप दोपहर 01:15 तक कुछ दान करके पुण्य कमा सकते हैं। इसके अलावा सूर्य के इस राशि बदलाव से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव होंगे, तो सूर्य के सिंह राशि में गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होंगे, सूर्यदेव उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए इन उपायों के बारें में।

मेष राशि

सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में पाचंवे स्थान का संबंध आपकी संतान से है, आपके रोमांस से है, आपकी विद्या से है, आपके गुरु से है और आपके विवेक से है। सूर्य के इस गोचर से आपको इन सब चीज़ों का सामान्य रूप से लाभ मिलता रहेगा। आपको अपनी संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप रोमांस और विद्या के क्षेत्र में पास हो सकते हैं। आपको अपने गुरु का साथ मिलता रहेगा और आपका विवेक भी बना रहेगा। 17 सितम्बर तक सूर्य की इस बेहतर स्थिति का फायदा उठाने के लिए चिड़ियों को दाना डालें, आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी। (Raksha Bandhan 2018: जानिए कब है रक्षाबंधन, इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी )

वृष राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। वृष राशि वालों सूर्य के इस गोचर से आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको 17 सितम्बर तक भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है। इनसे जुड़ी कोई बढ़िया डील आपके हाथ लग सकती है। सूर्य के इन शुभ प्रभावों को सुनिश्चित करने के लिये- किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी शुभ स्थिति बनी रहेगी। (17 अगस्त को सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के जीवन पर आ सकते है संकट के बादल )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल