1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 05:26 pm IST

17 अगस्त को सुबह सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 17 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर।

Sun transit cancer on 17 august 2018 friday
Sun transit cancer on 17 august 2018 friday

सिंह राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में पहले स्थान का संबंध आपके यश-सम्मान से है, आपके प्रेम-संबंधों से है और आपके शरीर से है। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत करने के लिये थोड़ी कोशिशें करनी पड़ेंगी। साथ ही समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये भी आपको खुद हर काम में आगे आना होगा। इस दौरान आपकी संतान को न्यायालय से लाभ पाने में थोड़ी देर हो सकती है। तो सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- 17 सितम्बर तक रोज़ सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, इससे आपकी स्थिति में सुधार आयेगा।

कन्या राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है और आपके खर्चों से है। सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या का सुख मिलेगा। सांसारिक चीज़ों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही 17 सितम्बर तक आप अपने पैसों का बेहतर इस्तेमाल कर पायेंगे। तो सूर्यदेव की इस शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए  अगले 30 दिनों के दौरान सुबह के समय अपने घर के खिड़की-दरवाज़ों को खोलकर रखें, इससे सूर्यदेव की कृपा आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल