1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 05:26 pm IST

17 अगस्त को सुबह सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 17 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर।

Sun transit cancer on 17 august 2018 friday
Sun transit cancer on 17 august 2018 friday

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में तीसरे स्थान का संबंध आपके भाई-बहनों से है, आपकी अभिव्यक्ति से है। सूर्य के इस गोचर से आपको समय-समय पर भाई-बहनों का साथ मिलता रहेगा। 17 सितम्बर तक उनके द्वारा किये गए कामों से आपको भी लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान लोग आपकी कही बातों पर ध्यान देंगे और आपका सहयोग करेंगे। तो सूर्य देव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिये आपको- सूर्यदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए
ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
इस मंत्र का जाप करने से आपके साथ सब ठीक होगा।

कर्क राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में दसरे स्थान का संबंध धन से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 सितम्बर तक आपको धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच पैसों को लेकर आपके हाथ कुछ बंधे नजर आयेंगे। आपको इस अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मन्दिर में नारियल का दान करना चाहिए, धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल