1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

17 अगस्त की सुबह सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी हलचल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 05:26 pm IST

17 अगस्त को सुबह सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 17 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर।

Sun transit cancer on 17 august 2018 friday
Sun transit cancer on 17 august 2018 friday

तुला राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे और ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी इनकम से है, आपकी कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से आपकी इनकम में कुछ खास बढ़त नहीं हो पायेगी। अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये खुद से मेहनत करनी होगी। तो सूर्य की इस स्थिति में सुधार लाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये- रात को सोते समय अपने सिरहाने पर बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के दसवें स्थान पर गोचर करेंगे और दसवें स्थान का संबंध आपके करियर से है और जीवन में आपके पिता की तरक्की से है। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की होगी। साथ ही आपके पिता को भी सफलता मिलती रहेगी। सूर्यदेव की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिये और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिये 17 सितम्बर तक अपने सिर पर सफेद या शरबती रंग की टोपी लगाकर रखें, इससे आपकी और आपके पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल