1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 जून राशिफल: कर्क राशि वालों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, वहीं ये राशि वाले लोग रहें सतर्क

18 जून राशिफल: कर्क राशि वालों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, वहीं ये राशि वाले लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 02:28 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज मंगलवार का दिन, मूल नक्षत्र, कुमार योग और शुक्ल योग है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज मंगलवार का दिन, मूल नक्षत्र, कुमार योग और शुक्ल योग है। आपको बता दूं कि मूल नक्षत्र और कुमार योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे, जबकि शुक्ल योग आज शाम 07 बजे तक रहेगा। जहां कुमार योग को मैत्री संबंधों और विद्या संबंधी कार्यों के लिये अच्छा माना जाता है, तो वहीं शुक्ल योग कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। अतः आज के दिन मूल नक्षत्र, कुमार योग और शुक्ल योग के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप जीवन में लाभ सुनिश्चित कर सकते हैं, आज हम इसके बारे में चर्चा करेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे । सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा । प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी । कामकाज में किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी । विदेश यात्रा का मौका मिलने की संभावना है । ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी । धन लाभ के योग बन रहे हैं । आज आपकी कार्यक्षमता भविष्य में फायदा दिला सकती है । आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे । बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलता रहेगा । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । 

वृष राशि - आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे । आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी । मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे । इस राशि के महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है । करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा । सफलता आपके कदम चूमेगी । ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर होंगे । आपके मन की इच्छा पूरी होगी । घर में सुख-शांति बनी रहेगी । मंदिर में शहद की शीशी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल