1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 जून राशिफल: कर्क राशि वालों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, वहीं ये राशि वाले लोग रहें सतर्क

18 जून राशिफल: कर्क राशि वालों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, वहीं ये राशि वाले लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 02:28 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज मंगलवार का दिन, मूल नक्षत्र, कुमार योग और शुक्ल योग है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह राशि - आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा । साथ में बाहर डिनर आपको ख़ुशमिज़ाज भी बनाएं रखेगा । आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है । अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी । आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है । मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी । परिवार की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बखूबी निभायेंगे । मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

कन्या राशि - आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे । आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे । जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे । आपको इसमें फायदा भी होगा । आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा । आज किसी जरुरी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता मिलेगी । कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा । इस राशि की महिलाएँ आज किसी समारोह में जा सकती है  । मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है । मंदिर में नारियल का दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल