1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:38 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। 

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा  । आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं । गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए । आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे । ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा । परिवार वालों के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जा सकते हैं । आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा । सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे । आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी समस्या दूर होगी ।

कन्या राशि - आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा । अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा । आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा । आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे । ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे । साथ ही अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे । करियर में आप नए आयाम स्थापित
करेंगे । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल