1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:38 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

मिथुन राशि - आज आपको किसी बड़ी कंपनी से डील करने का मौका मिलेगा । इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर भी मिल सकता है । घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं । आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं । अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है । आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा ।

कर्क राशि - आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा । किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए । आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है । किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी । आप जीवनसाथी के साथ मंदिर जाएंगे । कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना

चाहिए । बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल