1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:38 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। 

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि -आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा । आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे । बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी । आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

मकर राशि - आज पारिवारिक खुशियों के लिये आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ेगा । आज आप थोड़ा सोच-विचार में रह सकते हैं । कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए । बिजनेस कार्य में किसी का सहयोग प्राप्त होगा । किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा । घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है । उनके साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनायेंगे । मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल