1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:38 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे । उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने जाएंगे । रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी । कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकते हैं । इससे घर का वातावरण कुछ बदल जाएगा । बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे । वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है । आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं । बिजनेस के क्षेत्र में बड़े- बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है । मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, रिश्ते मजबूत होंगे ।

मीन राशि - आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे । किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है । परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा । संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा । किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है । लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लें । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल