1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:38 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

तुला राशि - आज पुराने लेन-देन को लेकर किसी से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है । इस राशि के स्टूडेंट्स आज पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा । ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग रहेगा, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है । आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है । बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए । आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा । आपकी पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है । अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी । बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है । आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी । आपको संतान का सुख प्राप्त होगा । ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे । रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है । आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे । आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है । आपका कोई नया दोस्त बन सकता है । गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल