1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 मार्च राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सुकर्मा योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:38 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। 

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज गोविन्द द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है। दरअसल द्वादशी तिथि आज शाम 05:44 तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। अतः आज गोविन्द द्वादशी के साथ ही प्रदोष व्रत के दिन कौन-से खास उपाय करके आप जीवन में लाभ पा सकते हैं और अपने करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं, 

मेष राशि - आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है । वहां आप काफी इंज्वाय करेंगे । ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं । घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी ।

वृष राशि - आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा । आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे । धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे । आपका कोई खास काम पूरा होगा । आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय पर पूरे होंगे । साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा । किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा । ब्राहमण को कुछ दान करें, संतान का सहयोग मिलता रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल