1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 09:48 am IST

आज चैत्र माह की पूर्णिमा है। साथ ही आज के दिन शाम 07 बजकर 30 मिनट तक चित्रा नक्षत्र, दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक हर्षण योग और शाम 04 बजकर 42 मिनट तक राज योग रहेगा। चित्रा नक्षत्र, हर्षण योग और राज योग के संयोग में आज चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जी की जयंती भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 april 2019
Horoscope 19 april 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरुरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। मा संतोषी की पूजा करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। s

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके कार्य जरुर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मन्दिर में फल का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल