1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 09:48 am IST

आज चैत्र माह की पूर्णिमा है। साथ ही आज के दिन शाम 07 बजकर 30 मिनट तक चित्रा नक्षत्र, दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक हर्षण योग और शाम 04 बजकर 42 मिनट तक राज योग रहेगा। चित्रा नक्षत्र, हर्षण योग और राज योग के संयोग में आज चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जी की जयंती भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 april 2019
Horoscope 19 april 2019

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को  कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं । आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। गाय को रोटी खिलायें, दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा । आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। मन्दिर में दूध का पैकेट दान करें, बिजनेस में तरक्की होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल