1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 09:48 am IST

आज चैत्र माह की पूर्णिमा है। साथ ही आज के दिन शाम 07 बजकर 30 मिनट तक चित्रा नक्षत्र, दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक हर्षण योग और शाम 04 बजकर 42 मिनट तक राज योग रहेगा। चित्रा नक्षत्र, हर्षण योग और राज योग के संयोग में आज चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जी की जयंती भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 april 2019
Horoscope 19 april 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है । आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। जीवन में किसी नये प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। घर में देशी घी का दीपक जलाये, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। अपने ईष्ट देव के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, धन लाभ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल