1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 09:48 am IST

आज चैत्र माह की पूर्णिमा है। साथ ही आज के दिन शाम 07 बजकर 30 मिनट तक चित्रा नक्षत्र, दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक हर्षण योग और शाम 04 बजकर 42 मिनट तक राज योग रहेगा। चित्रा नक्षत्र, हर्षण योग और राज योग के संयोग में आज चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जी की जयंती भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 april 2019
Horoscope 19 april 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा। मछलियों को दाना खिलाएं, आपके काम समय से पूरे होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा । शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आइियाज़ आते रहेंगे । जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है । मां लक्ष्मी की पूजा करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल