1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

19 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 09:48 am IST

आज चैत्र माह की पूर्णिमा है। साथ ही आज के दिन शाम 07 बजकर 30 मिनट तक चित्रा नक्षत्र, दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक हर्षण योग और शाम 04 बजकर 42 मिनट तक राज योग रहेगा। चित्रा नक्षत्र, हर्षण योग और राज योग के संयोग में आज चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जी की जयंती भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 april 2019
Horoscope 19 april 2019

धनु राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है । जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे। सुबह पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पंहुचा सकती है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज़ भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल