1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज का राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं ये राशियां रहें सतर्क

आज का राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं ये राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2018 05:09 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 05:34 pm IST

19 December 2018: aaj ka rashifal in hindi for 19th december 2018।। dainik rashifal in hindi।। जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन।

Horoscope 19 december 2018- India TV Hindi
Horoscope 19 december 2018

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 07 बजकर 35 मिनट पर ही समाप्त हो जायेगी। फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि चल रही है। इसे अखण्ड द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि रात 04:12 से अगली सुबह 06:42 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। भाई- बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको सभी कामों में फायदा होगा। (साल 2018 के अंत में मंगल कर रहा है राशि परिवर्तन, नए साल 2019 में इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट )

वृष राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। रूका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। (साप्ताहिक राशिफल: सप्ताह ही शुरुआत में ही सूर्य और शनि का संयोग, इन राशियों को पूरे सप्ताह होगा कष्ट ही कष्ट )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल